रांची को भारत के सर्वश्रेष्ठ मौसम केंद्र घोषित, अभिषेक आनंद ने नई दिल्ली में पुरस्कार किया ग्रहण

News Aroma Media
#image_title

रांची: मौसम केंद्र रांची (Weather Station Ranchi) को भारत के सर्वश्रेष्ठ मौसम केंद्र घोषित किया गया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के 148वें स्थापना दिवस पर रविवार को आयोजित समारोह में मौसम केंद्र रांची को सम्मानित किया गया।

रांची स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद (Abhishek Anand) ने नयी दिल्ली में लोदी रोड स्थित मौसम भवन के ‘वृष्टि सभागार’ में सर्वश्रेष्ठ मौसम केंद्र का पुरस्कार ग्रहण किया।

यह जानकारी रांची के हिनू स्थित मौसम केंद्र ने दी। मौसम केंद्र ने बताया कि 15 जनवरी को भारत मौसम विज्ञान विभाग (Meteorological Department) अपना 148वां स्थापना दिवस मना रहा है।

इस अवसर पर मौसम केंद्र रांची को देश का सर्वश्रेष्ठ मौसम केंद्र घोषित किया गया है। मौसम केंद्र रांची के कार्यालय प्रमुख अभिषेक आनंद भारत मौसम विज्ञान विभाग के स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए।

रांची को भारत के सर्वश्रेष्ठ मौसम केंद्र घोषित, अभिषेक आनंद ने नई दिल्ली में पुरस्कार किया ग्रहण - Ranchi declared as India's best weather station, Abhishek Anand received the award in New Delhi

टॉप के डॉपलर वेदर रडार का उद्घाटन भी किया गया

मौसम भवन के वृष्टि सभागार (Rain Auditorium) में आयोजित मुख्य समारोह में मौसम केंद्र रांची के अभिषेक आनंद देश के सर्वश्रेष्ठ मौसम केंद्र का पुरस्कार ग्रहण किया।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राज्य मंत्री (Free Charge) डॉ जितेंद्र सिंह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे।

भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से मौसम भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सुरकंडा जी, मुरारी देवी, जोत और बनिहाल टॉप के डॉपलर वेदर रडार (Top’s Doppler Weather Radar) का उद्घाटन भी किया गया। साथ ही कई प्रकाशनों का विमोचन हुआ। इसके बाद पुरस्कार वितरण किया गया।