पंजाब में अराजकता को बता रहा प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक: रघुवर दास

News Aroma Media

रांची: भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक पंजाब में अराजकता की स्थिति को बताने के लिए काफी है।

उन्होंने बुधवार को कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार के आज के कदम से लोकतंत्र शर्मसार है।

ओछी राजनीति के कारण वे नहीं चाहते कि पंजाब का विकास हो। पंजाब की कांग्रेस सरकार आईएसआई और खालिस्तानियों के इशारे पर चल रही है।

उन्हीं के इशारे पर प्रधानमंत्री को रैली करने से रोकने का षड़यंत्र रचाया। पंजाब की जनता चुनावों में कांग्रेस को इसका जवाब देगी।