रांची में पहली बार इतना घना कोहरा, 10 मीटर से भी कम रही विजिबिलिटी

News Aroma Media

रांची: रांची में शनिवार की सुबह सुबह नौ बजे तक घना कोहरा छाया रहा। मौसम में पहली बार रांची के बाहरी क्षेत्रों के साथ शहर में भी घना कोहरा छाया रहा।

स्थिति यह रही कि 10 मीटर से भी कम विजिबिलिटी रही। हालांकि, 10 बजे के बाद दिन साफ हुआ और गुनगुनी धूप खिली लेकिन ठंड से राहत नहीं मिल रही।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में शनिवार से 25 जनवरी तक अलग-अलग हिस्से में बारिश होने के आसार हैं।

शनिवार को गढ़वा से लेकर साबिहगंज तक के इलाके में बारिश होने की संभावना है। इसका असर गुमला, रामगढ़, बोकारो और रांची में भी देखने को मिलेगा। मौसम में ये बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण देखने को मिल रहा है।

इन जिलों में हो सकती है बारिश

कुछ जगहों पर ओले और वज्रपात भी गिर सकते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, पलामू, गढ़वा चतरा, कोडरमा, लातेहार व लोहरदगा में बारिश हाेने के आसार हैं।

25 जनवरी के बाद तेजी से गिरेगा पारा

मौसम विभाग के मुताबिक 25 जनवरी तक बारिश हाेने के बाद उत्तर-पश्चिम की दिशा से ठंडी हवा चलेगी और पारा 14 से गिरकर सात-आठ डिग्री तक पहुंच जाएगा।

इधर, शहर के कई स्वयंसेवी संगठनों ने शहर के प्रमुख चौराहों पर अलाव जलाने की मांग जिला प्रशासन से की है।