314 मृत पुलिसकर्मियों के आश्रितों को मिले 93.30 लाख, परोपकार कोष से…

बता दें कि झारखंड पुलिस मुख्यालय में एक सितंबर को झारखंड पुलिस शिक्षा और परोपकार कोष से सहायता राशि की स्वीकृति के लिए बोर्ड की बैठक हुई थी

News Aroma Media
2 Min Read

रांची : हेमंत सरकार ने परोपकार कोष से झारखंड पुलिस (Jharkhand Police) के 314 मृत पुलिसकर्मियों के आश्रितों को 93.30 लाख की सहायता राशि (Relief Fund) प्रदान कर दी है।

बैठक में किया गया था निर्णय

बता दें कि झारखंड पुलिस मुख्यालय (Jharkhand Police Headquarters) में एक सितंबर को झारखंड पुलिस शिक्षा और परोपकार कोष से सहायता राशि की स्वीकृति के लिए बोर्ड की बैठक हुई थी। आश्रितों को सहायता राशि देने का निर्णय लिया गया था।

बैठक की अध्यक्षता DGP अजय कुमार सिंह ने की थी। बैठक में ADG मुख्यालय, ADG अभियान, IG प्रोविजन, DIG कार्मिक, DIG CID , झारखंड पुलिस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष और झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन (Jharkhand Police Men’s Association) के अध्यक्ष भी शामिल हुए थे।

कहां कितने आश्रितों को मिली राशि

रांची : 13
जमशेदपुर : 17
चतरा : 15
गिरिडीह : 07
पलामू : 01
गढ़वा : 11
कोडरमा : 03
सरायकेला : 02
चाईबासा : 09
धनबाद : 06
पाकुड : 04
देवघर : 01
दुमका : 08
खूंटी : 11
हजारीबाग : 10
होमगार्ड : 01
निगरानी : 01
झारखंड जगुआर : 07
रेल जमशेदपुर : 10
रेल धनबाद : 15
स्पेशल ब्रांच : 22
जैप और आईआरबी : 131
वायरलेस : 06
एसआईएसएफ : 02
टीटीएस जमशेदपुर : 01
कुल : 314

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply