महेंद्र सिंह धोनी के राज्य में पहुंच रही विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की मदद

News Aroma Media
4 Min Read

रांची/रामगढ़: महेंद्र सिंह धोनी के राज्य में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की मदद पहुच रही है। रामगढ़ जिले में डीसी संदीप सिंह की पहल पर शनिवार को 33 हाईटेक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध हुए हैं।

डीसी संदीप सिंह ने बताया कि यह ऑक्सीजन कंसंट्रेटर एक्ट ग्रांट संस्था के सहयोग से उपलब्ध हो पाया है।

यह मशीन कोरोना के मरीजों के इलाज में काफी मजबूत कड़ी है।

उन्होंने बताया कि ऐसे कई केस अस्पतालों में आए हैं जहां देखा गया है कि मरीज का ऑक्सीजन लेवल 40 से भी नीचे पहुंच गया है।

उन मरीजों को आईसीयू व्यवस्था की तरह ही ऑक्सीजन कंसंट्रेटर सपोर्ट करता है।

- Advertisement -
sikkim-ad

 इससे मरीजों को काफी वक्त मिलता है। फिर चिकित्सक अपना काम करते हैं।

When Anushka Sharma and Virat Kohli made MS Dhoni's birthday a memorable one – see pictures | Hindi Movie News - Times of India

उन्होंने एक्ट ग्रांट संस्था को धन्यवाद दिया है। साथ ही कहा है कि जिस विषम परिस्थिति में यह संस्था ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए लोगों की मदद कर रही है, वह काफी सराहनीय है।

धोनी के राज्य में पहुंच रही विराट की मदद

एक्ट ग्रांट संस्था के लिए विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा लगातार फंड जुटाने में लगे हुए हैं।

यह संस्था पूरे देश में ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए काम कर रही है।

कोरोना महामारी के दौरान इस संस्था ने लाखों लोगों तक पहुंचने के लिए सोशल मीडिया पर अपना जाल फैलाया।

जहां से भी इस संस्था को संपर्क किया गया, वहां सहायता जरूर पहुंची है।

विराट और अनुष्का ने मिलकर 11.50 करोड़ का फंड जुटाया

झारखंड क्रिकेट के महारथी महेंद्र सिंह धोनी का इलाका है।

उनके इलाके में भी क्रिकेट के महानायक विराट कोहली की मदद पहुंच रही है।

Its Anushka Sharma Vs Sakshi Dhoni In Stands As Virat Kohli MSD Lock Horns in RCBCSK Clash

विराट और अनुष्का ने मिलकर 14 मई तक इस संस्था के लिए लगभग 11.50 करोड़ का फंड जुटाया है। उनकी कोशिश लगातार जारी है।

बता दें कि #InThisTogether नाम से 7 मई को एक कैंपेन की शुरुआत की गई थी, जिसके 7 दिन बाद ही लक्ष्य के लिए निर्धारित की गई रकम जुटा ली गई है।

खास बात यह है कि विरुष्का ने खुद इसमें 2 करोड़ रुपये का दान दिया है, जबकि MPL स्पोर्ट्स फाउंडेशन की ओर से 5 करोड़ रुपये डोनेट किए गए।

हमने अपने लक्ष्य को पार कर लिया है! 

अनुष्का शर्मा ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर किया, जिसमें लिखा गया था, ‘सभी का धन्यवाद। हमने अपने लक्ष्य को पार कर लिया है! कोविड राहत के लिए 11,39,11,820 रुपये जुटाए जा चुके हैं।

हैशटैग इन दिस टूगेदर।’ उन्होंने कहा, ‘आप सभी ने जो एकजुटता दिखाई है, उससे वास्तव में चकित और विनम्र हूं।

हमें यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि हमने अपने शुरुआती लक्ष्य से अधिक जुटाए हैं और यह जीवन बचाने के लिए एक लंबा रास्ता तय करेगा।

भारत के लोगों की मदद करने में आपके समर्थन के लिए धन्यवाद। यह आपके बिना संभव नहीं होगा। जय हिंद।’

Share This Article