अतिक्रमण हटाओ अभियान : दुकानों को सील करने पहुंची रांची नगर निगम की टीम का विरोध

News Aroma Media

रांची: रांची नगर निगम की ओर से इन दिनों शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में मंगलवार की सुबह रांची नगर निगम की टीम अपर बाजार पहुंची और दुकानों को सील करने की कार्यवाई करने लगी।

अपर बाजार में कई दुकानों को नगर निगम ने सील करने का नोटिस जारी किया था। इसके बाद मंगलवार की सुबह निगम की टीम अपर बाजार पहुंच के दुकानों को सील करने की कार्रवाई करने लगी। इसके बाद दुकानदारों ने इसका विरोध किया।

जानकारी के अनुसार नगर निगम की टीम दुकानों को सील करने पहुंची तो दुकानदार आमने- सामने आ गये। दुकानदार और महिलाएं सड़क पर बैठ कर प्रदर्शन किया।

साथ ही नगर निगम की टीम को आगे बढ़ने से रोका दिया। इस दौरान दुकानदारों ने कहा कि जब तक कोर्ट का फैसला नहीं आता, तब तक निगम राहत दे।

नगर निगम की टीम दुकानदारों को सड़क से हटने का निर्देश दे रही थी। निगम की ओर से लगातार विधि व्यवस्था बनाये रखने का अनुरोध किया जा रहा था। लेकिन दुकानदार मानने को तैयार नहीं थे।

उल्लेखनीय है कि 27 जनवरी को नगर निगम ने अपर बाजार के कई दुकानों को सील करने के लिए 72 घंटे का नोटिस दिया था।

मंगलवार को 72 घंटे की अवधि समाप्त होने के बाद नगर निगम की टीम दुकानों को सील करने पहुंची थी। इस दौरान सड़क पर डटे हुए दुकानदार नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।

दुकानदार नगर निगम हाय- हाय, नोटिस वापस लो, नगर आयुक्त मुकेश कुमार के मुर्दाबाद के नारे नारे लगा रहे थे।

जिला प्रशासन के भी मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। इस दौरान नगर निगम की टीम दुकानदारों से अपना काम करने को कह रही थी।