रांची में लगातार बारिश से हटिया डैम ओवरफ्लो, सड़कों पर जमा हुआ पानी

Central Desk
1 Min Read

रांची: राजधानी रांची सहित राज्य के अन्य जिलों में लगातार हो रही बारिश से जहां रांची के गेतलसूद डैम के दो फाटक खोल दिए गए हैं वहीं हटिया डैम में भी पानी ओवरफ्लो हो गया है। सड़कों पर पानी जमा होने से आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है।

रांची नगर निगम के कर्मी सड़कों पर जमा पानी को निकालते देखे गए। रांची के गेतलसूद डैम में पानी अधिक जमा हो जाने के कारण गुरुवार की सुबह डैम के दो फाटक को एक फीट तक खोला गया।

हटिया डैम में भी जलस्तर बढ़ जाने की स्थिति में पहले चीफ इंजीनियर ने डैम क्षेत्र का जायजा लिया।

इस बीच हटिया डैम का पानी ओवरफ्लो होने की स्थिति में डैम का फाटक खोलने में विभाग जुट गया है, जबकि स्क्राइबर वाल्ब खोले गए हैं।

उल्लेखनीय है कि हटिया डैम की क्षमता 29 फीट तक की है।

- Advertisement -
sikkim-ad
Share This Article