अपने पिता के सपनों को करना है पूरा: जयश्री सोरेन

News Aroma Media
1 Min Read

रांची: दुर्गा सोरेन सेना (डीएसएस) की बैठक मंगलवार को धुर्वा स्थित जामा विधायक सीता सोरेन के आवास पर हुई। बैठक में डीएसएस के केंद्रीय पदाधिकारी, केंद्रीय सदस्य, जिला मुख्य संयोजक, जिला प्रभारी आदि शामिल हुए।

बैठक की अध्यक्षता डीएसएस की केंद्रीय अध्यक्ष जयश्री सोरेन की ने की।

बैठक में विभिन्न जिला के प्रभारी, जिला संयोजक, जामताड़ा, चतरा, सरायकेला, बोकारो आदि जिलों से फीड बैक लिया गया। तथा विभिन्न क्षेत्रों के समस्याओं के बारे में रूबरू हुए।

मौके पर जयश्री सोरेन ने कहा कि दुर्गा सोरेन सेना एक सामाजिक संगठन है। हमे अपने पिता स्व. दुर्गा सोरेन सेना के सपनों को पूरा करना है।

लोगों का कहना है कि कोई भी व्यक्ति जब मेरे पापा के पास समस्या लेकर आता था तो वह समस्या का समाधान करते थे।

- Advertisement -
sikkim-ad

इसमें गरीब, शोषित, निम्न वर्ग, मध्यम वर्ग, पिछड़ा वर्ग, आदिवासी मूलवासी के समस्या के समाधान के लिए कृत संकल्पित थे। तथा कुछ लोगों ने दुर्गा सोरेन सेना का थामन थामा।

Share This Article