हेमंत सोरेन ने मुठभेड़ में शहीद हुए CRPF जवान को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से शहीद की आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को दु:ख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की

News Aroma Media
1 Min Read

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने शुक्रवार को सेक्टर-2, धुर्वा स्थित CRPF कैंप परिसर पहुंचकर नक्सली हमले में शहीद हुए CRPF के जवान कॉन्स्टेबल सुशांत कुमार (Sushant Kumar) खूंटिया के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से शहीद की आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को दु:ख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार सुबह पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में गोली लगने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान कांस्टेबल सुशांत कुमार खूंटिया गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

ओडिसा के क्योंझर जिला के निवासी थे शहीद जवान

उन्हें हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर रांची के मेडिका अस्पताल (Medica Hospital) में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के क्रम में उनकी मृत्यु हो गई। शहीद जवान सुशांत कुमार खूंटिया ओडिसा के क्योंझर जिला के निवासी थे।

इस मौके पर राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, अपर मुख्य सचिव गृह विभाग अविनाश कुमार, DGP अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे सहित पुलिस विभाग के अन्य वरीय अधिकारियों ने शहीद जवान को श्रद्धांजलि दी।

- Advertisement -
sikkim-ad
Share This Article