बिनोद बाबू के विचार और कार्य ही हमारे लिए आदर्श: सुदेश महतो

News Aroma Media
2 Min Read

रांची: आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि झारखंड आंदोलन के प्रणेता धरतीपुत्र बिनोद बिहारी महतो के विचार और कार्य हमारे लिए सदैव आदर्श बने रहेंगे।

उनके सपने साकार हों। विचारों और जीवन दर्शन की जोत झारखंडी समाज में निरंतर जलती रहे। महतो शनिवार को सिल्ली स्टेडियम में स्थापित विनोद बिहारी महतो की पुण्यतिथि पर उनके मूर्ति पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि बिनोद बाबू की परिकल्पना आधारित संगठित, शिक्षित, स्वाभिमानी समाज निर्माण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ हम काम करते रहेंगे। ये रिश्ता दिल का है।

विश्वास, आदर और सम्मान का है। बिनोद बाबू का जीवन, आदर्श और संघर्ष झारखंडी समाज के प्रति समर्पित था। उन्हें ज़ेहन में रखकर ही हम सार्वजनिक जीवन में जवाबदेह भूमिका निभाने के साथ परिवर्तन का वातावरण बना सकते हैं।

झारखंड आंदोलन के जनयोद्धा बिनोद बाबू की हमेशा यही सोच रही कि विकास की किरण जब तक अंतिम व्यक्ति तक न पहुंचे, संघर्ष जारी रखना होगा।

- Advertisement -
sikkim-ad

इसके लिए बिनोद बाबू ने गांव-गांव में साधारण आदमी को अपने अधिकार और स्वाभिमान के लिए लड़ने की प्रेरणा दी। बिनोद बाबू राजनीति की दीवार को सामाजिक नींव पर खड़ा करने के हिमायती थे।

इसके लिए उन्होंने काम किए। हम और हमारी पार्टी भी इन विचारों की हिमायती रही है।

Share This Article