अवैध खनन : पंकज मिश्रा व अन्य 20 लोगों के खिलाफ ऑनलाइन FIR, जान से मारने…

उनके अनुसार उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है। धमकी देने वाला अपने को थाना प्रभारी बता रहा है

News Aroma Media
1 Min Read

रांची : अनुरंजन अशोक और उसकी पत्नी सुचित्रा अशोक (Anuranjan Ashok and his wife Suchitra Ashok) ने हजारों करोड रुपए के अवैध खनन मामले में पंकज मिश्रा और अन्य 20 लोगों के खिलाफ ऑनलाइन FIR दर्ज कराई है।

उनके अनुसार उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है। धमकी देने वाला अपने को थाना प्रभारी बता रहा है।

अनुरंजन डोरंडा थाना क्षेत्र के डिबडीह के एसपी कॉलोनी के रोशन इनक्लेव में रहते हैं। अनुरंजन ने अपने परिवार की सुरक्षा और इस मामले की जांच करने की मांग पुलिस से की है।

हाई कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराई प्राथमिकी

आवेदन में बताया गया है कि तीन सितंबर 2023 को पंकज मिश्रा (Pankaj Mishra) व 20 अन्य लोगों के खिलाफ ऑनलाइन प्राथमिकी हाई कोर्ट (High Court) के आदेश पर दर्ज कराई गई है।

लिखा है कि नौ सितंबर की रात 8:09, 8:18 और 8:19 पर कॉल कर जान मारने की धमकी दी गई।

- Advertisement -
sikkim-ad

फिर रात 1:25 बजे पत्नी सुचित्रा अशोक काे भी धमकी दी गई। डाेरंडा थाना प्रभारी (Deranda police station in-charge) का कहना है कि 10 सितंबर को अनुरंजन अशोक ने आवेदन दिया है। जांच की जा रही है।

Share This Article