रांची में ज्वेलरी की दुकान से 20 लाख रुपए के आभूषण और चांदी की चोरी, अभी…

बताया जाता है कि दुकान में धनतेरस और दीपावली को लेकर बड़ा कलेक्शन मंगवाया गया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है

News Aroma Media
1 Min Read
1

रांची : राजधानी रांची में शनिवार की देर रात को लालपुर में सिल्वर कॉलोनी ज्वैलर्स (Silver Colony Jewelers) से शटर काटकर 20 लाख रुपये का भूषण और चांदी की चोरी (Jewelery and Silver Theft) होने की घटना सामने आई है।

घटना की जानकारी रविवार को हुई। चोर अपने साथ लाखों के कीमती गहने और चांदी की मूर्ति ले गए। बताया जाता है कि दुकान में धनतेरस और दीपावली को लेकर बड़ा कलेक्शन मंगवाया गया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

स्टॉक का किया जा रहा मिलन

यह बताया जा रहा है कि स्टॉक का मिलान किया जा रहा है। उसके बाद ही यह पता चल पाएगा कि कितने की चांदी गायब हुई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि 20 लाख से ज्यादा की चांदी के गहने चोरों ने चोरी (Roberry) हुई है।

Share This Article