झारखंड कैडर के IPS ऑफिसर MS भाटिया का दो साल कार्यकाल विस्तार, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं आईजी एडमिन

News Aroma Media
1 Min Read

रांची: झारखंड कैडर के आईपीएस ऑफिसर एमएस भाटिया को दो साल का कार्यकाल विस्तार मिला है।

1993 बैच के आईपीएस एमएस भाटिया केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं और वर्तमान में आईजी ;एडमिनद्ध सीआरपीएफ न्यू दिल्ली में पोस्टेड हैं। जानकारी के मुताबिक, एमएस भाटिया साल 2016 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए थे।

13 दिसंबर को खत्म हुई केंद्रीय प्रतिनियुक्ति

आईपीएस एमएस भाटिया की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति की अवधि 13 दिसंबर 2021 को खत्म हो रही है, जिसके बाद गृह मंत्रालय ने उन्हें दो साल का कार्यकाल विस्तार दिया है।

इसको लेकर गृह मंत्रालय द्वारा आदेश जारी किया गया है।

मिली थी एडीजी रैंक में प्रोन्नति

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहते एमएस भाटिया को दिसंबर 2017 में झारखंड सरकार ने एडीजी रैंक में प्रोन्नति दी थी।

- Advertisement -
sikkim-ad

1993 बैच के आईपीएस भाटिया को बिहार कैडर मिला था, लेकिन झारखंड बनने के बाद उनका कैडर बदल कर झारखंड हो गया।

वे रांची एसएसपी, हजारीबाग के डीआईजी, रांची जोन के आईजी और झारखंड के आईजी ऑपरेशन के पद पर रह चुके हैं।

Share This Article