Jharkhand : धनबाद में Cane Bomb और हजारीबाग में IED बरामद

News Aroma Media
3 Min Read

रांची: झारखंड के अलग-अलग जिलों में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन में रविवार को सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने हजारीबाग और धनबाद में जवानों के जान माल को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाए गए केन बम और आइइडी बम को बरामद कर लिया है।

हजारीबाग के बिष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खरकी के बलकमक्का के जंगल में एक नाला के पास नक्सलियों के द्वारा लगाए गए 15-15 किलोग्राम के दो आइइडी बम बरामद किए गए।

साथ ही हजारीबाग जिले के मनियाडीह थाना क्षेत्र की मछियारा पंचायत अंतर्गत कर्णपुरा गांव के निकट झाड़ी में मनियाडीह पुलिस ने शक्तिशाली केन बम बरामद किया। इन विस्फोटकों को नष्ट कर दिया गया है।

हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चोथे को गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश कर रहे हैं।

- Advertisement -
sikkim-ad

सुरक्षा बल उनके निशाने पर हैं। इसके बाद हजारीबाग पुलिस और सीआरपीएफ 22 बटालियन, सीआरपीएफ 26 बटालियन, आइआरबी-तीन 3 एवं जिला के सैट बलों के एक संयुक्त टीम ने बिष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खरकी के बलकमक्का के जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया। इसमें नाला के पास से दो आइइडी बम बरामद किए गए हैं।

सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की मंशा

नक्सली लगातार सरकार और प्रशासन को नुकसान पहुंचाने की कोशिश में लगे हैं। सुरक्षा बल अपनी सतर्कता से उग्रवादियों मंसूबों पर पानी फेर दे रहे हैं।

धनबाद में सीआरपीएफ और जिला पुलिस की टीम को बम से उड़ाने की साजिश के तहत केन बम लगाया गया था।

जगुआर के बम निरोधक दस्ता ने उसे डिफ्यूज किया। बम इतना शक्तिशाली था कि आसपास के कई गांव विस्फोट तेज धमाके से थर्रा उठे। इस मामले में एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

उल्लेखनीय है कि गिरिडीह में गिरफ्तार नक्सलियों से पुलिस सूचना मिली थी की मनियाडीह थाना क्षेत्र में बड़ी घटना की साजिश रची गई है।

इसके लिए विस्फोटक सामग्री भी मंगाई गई है। इस सूचना के आधार पर यह सर्च ऑपरेशन चल कर विस्फोटक बरामद कर लिया गया।

Share This Article