हटिया-पुरी ट्रेन के रूट में किया गया बदलाव, 7 दिन तक परिवर्तित मार्ग से चलेगी

News Aroma Media

रांची: हटिया-पुरी-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 18451/18452 के रूट में बदलाव किया गया है। यह बदलाव 14 दिसंबर तक रहेगा।

जानकारी के अनुसार संबलपुर रेल मंडल के संबलपुर-टिटिलागढ़ रेलखंड के अंतर्गत संबलपुर और हीराकुद स्टेशन के बीच पटरियों के दोहरीकरण के लिए नॉन इंटरलॉकिंग की वजह से रूट में बदलाव किया गया।

रेलवे के रांची मंडल की ओर से बताया गया है कि ट्रेन संख्या 18451 हटिया-पुरी एक्सप्रेस ट्रेन आठ से 14 दिसंबर तक अपने निर्धारित मार्ग झारसुगुड़ा, सरला, संबलपुर, सम्बलपुर सिटी, रेढ़ाखोल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग झारसुगुड़ा, सरला, संबलपुर सिटी, रेढ़ाखोल होकर चलेगी।

इसके अलावा ट्रेन संख्या 18452 पुरी-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन आठ से 14 दिसंबर तक अपने निर्धारित मार्ग रेढ़ाखोल, संबलपुर सिटी, संबलपुर, सरला, झारसुगुड़ा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेढ़ाखोल, संबलपुर सिटी, सरला, झारसुगुड़ा होकर चलेगी।

वहीं दूसरी ओर ट्रेन संख्या 13352 एल्लेपी-धनबाद एक्सप्रेस मंगलवार को भी रद्द रहेगी।

लिंक रैक की अनुपलब्धता के कारण इसे रद्द कर दिया गया है।