रांची: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को नई दिल्ली में झारखंड कांग्रेस के सभी विधायकों के साथ बैठक की।
इस दौरान उन्होंने राज्य की राजनीतिक गतिविधियों पर चर्चा की। राहुल गांधी से मिलने को लेकर सोमवार को ही कांग्रेस के सभी विधायक दिल्ली पहुंच गये थे।
जानकारी के अनुसार बैठक में झारखंड कांग्रेस के विधायक झारखंड कांग्रेस संगठन की स्थिति और सरकार के बीच समन्वय नहीं होने को लेकर अपनी बातों को रखा है।
राहुल गांधी से मिलने से पहले तमाम नेताओं ने झारखंड प्रभारी अविनाश पांडेय और सह-प्रभारी उमंग सिंगार के साथ भी बैठक की है।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, बन्ना गुप्ता आदि उपस्थित हैं।