ओमीक्रोन का खौफ़! रांची में दर्जनों लोगों ने विदेश यात्रा की कैंसिंल

News Aroma Media
2 Min Read

रांची: कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन का रांची के लोगों में डर दिखने लगा है। यहां काफी लोगों ने दिसंबर में मालदीव और दुबई घूमने का प्लान बनाया था।

लेकिन अभी दो दिन के भीतर करीब दस लोगों ने अपने टिकट रद्द करवा लिए हैं। ट्रैवल एजेंट्स के मुताबिक कोरोना के नए खतरे को लेकर लोग चिंतित हैं।

पहले से ही इंटरनेशनल टूरिज्म में काफी गिरावट आई थी। हालांकि, अभी इसमें धीरे-धीरे सुधार हो रहा था। लेकिन अब नए वेरिएंट के बाद से अब इसमें फिर से गिरावट शुरू हो गई है।

बताते चलें कि दो दिनों के भीतर रांची के दस लोगों ने अपनी विदेश यात्रा कैंसिंल कर दी है। वहीं, दिसंबर के अंत और जनवरी के शुरुआती सप्ताह में विदेश सैर की प्लान कर रहे लोगों ने फिलहाल टूर को होल्ड पर करने का फैसला लिया है।

कोरोना को लेकर जहां पहले से ही लोग विदेश घूमने से परहेज कर रहे थे। वहीं, इस बीच घरेलू पर्यटन स्थलों की ओर लोगों का रुझान बढ़ा है।

- Advertisement -
sikkim-ad

उन्होंने यह भी बताया कि ओमीक्रोन को लेकर श्रीलंका जाने वाले कुछ लोगों ने टूर कैंसिंल कर दी। इसकी जगह अब वो पोर्टब्लेयर जा रहे हैं।

इधर दो दिनों के अंदर रांची में दस लोगों ने अपनी टूर कैंसिल करवाई है। जबकि दो दर्जन लोगों ने विदेशी यात्राओं को फिलहाल स्थगित करने का फैसला लिया है।

Share This Article