RANCHI : सूई-धागा मांगने के बहाने नाबालिग लड़की के घर घुसा युवक, किया दुष्कर्म का प्रयास, गिरफ्तार

News Aroma Media

रांची: एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के एक फरार आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी युवक को बुंडू महिला थाना और राहे थाना पुलिस की टीम ने राहे थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी युवक का नाम दीपक पातर मुंडा है।

उसके खिलाफ बुंडू महिला थाना में 21 नवंबर को पोक्सो एक्ट के तहत नामजद एफआईआर दर्ज करायी गयी थी।जानकारी के मुताबिक, पीड़िता नाबालिग लड़की 10वीं क्लास की छात्रा है। 21 नवंबर को वह अपने घर में अपने कमरे में थी।

उसके दो छोटे भाई घर के दूसरे कमरे में थे। जबकि, उसके माता-पिता घर पर नहीं थे। इसी बीच सूई-धागा मांगने के बहाने दीपक पातर मुंडा उसके घर में घुस गया और नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। नाबालिग के शोर मचाने पर दीपक

पातर मुंडा वहां से भाग गया।घटना के बाद उसी दिन बुंडू महिला थाना में दीपक पातर मुंडा के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत नामजद एफआईआर दर्ज करायी गयी।

उधर, आरोपी दीपक घटना के बाद से ही फरार था। शुक्रवार को बुंडू महिला थाना और राहे थाना की पुलिस ने मिलकर आरोपी को राहे थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।