Homeझारखंडरांची : मेला घूमने के दौरान मारपीट में घायल युवक की मौत,...

रांची : मेला घूमने के दौरान मारपीट में घायल युवक की मौत, आक्रोशित भीड़ ने किया लालपुर चौक जाम

Published on

spot_img

A young man injured in a fight: राजधानी रांची में मेला घूमने के दौरान हुई मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान शनिवार की देर रात मौत हो गयी। मृतक युवक की पहचान लालपुर थाना अंतर्गत लोहराकोचा निवासी रोहित मुंडा के रूप में हुई है।

इधर रोहित मुंडा की मौत के बाद से आक्रोशित लोगों ने रविवार की सुबह लालपुर चौक जाम कर दिया है। रोड जाम करने वाले उग्र भीड़ घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

दूसरी ओर सड़क जाम की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशितों को समझा-बुझा कर जाम हटाने का प्रयास कर रही है।

क्या है पूरा मामला?

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रोहित अपने साथियों के साथ दो दिन पहले मेला घूमने के लिए निकला था। इसी दौरान रातू रोड चौक के आसपास कुछ युवकों के साथ उसकी मारपीट हुई थी।

इस घटना में रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां शनिवार की देर रात उसकी मौत हो गयी।

spot_img

Latest articles

NH-39 फोरलेन पर फायरिंग, मजदूर को लगी गोली

Palamu news: पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा खुर्द में शुक्रवार सुबह...

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी, 24 घंटे में उड़ाने की साजिश

Ranchi News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को गुरुवार देर रात एक अज्ञात...

झारखंड में ED की बड़ी कार्रवाई : पूर्व विधायक अंबा प्रसाद और उनके करीबियों के 8 ठिकानों पर छापेमारी

ED Raid in Jharkhand: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह झारखंड में मनी लॉन्ड्रिंग...

PLFI के तीन उग्रवादियों को पुलिस ने हथियारों के साथ किया गिरफ्तार

Khunti news: खूंटी पुलिस ने शुक्रवार को जरियागढ़ थाना क्षेत्र के बकसपुर झंडा टोंगरी...

खबरें और भी हैं...