रांची: प्रदेश महिला कांग्रेस की ओर से बढ़ती महंगाई और गिरती अर्थव्यवस्था के खिलाफ सोमवार को पदयात्रा निकाली गई। यह पदयात्रा कांग्रेस भवन से शुरू होकर अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचा। वहां से राजभवन पहुंचा, जहां एक सभा हुई।
पदयात्रा का नेतृत्व प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष गुंजन सिंह ने किया।
मौके पर गुंजन सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस के निर्देशानुसार प्रदेश कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस के आह्वान पर जन जागरण अभियान के तहत पदयात्रा निकाला गया।
गुंजन सिंह ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरे देश भर में मंहगाई एवं आर्थिक मंदी के खिलाफ जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है।
विगत उपचुनाव में भाजपा को करारी हार का मुंह देखना पड़ा। उसके बाद भाजपा ने पेट्रोल और डीजल पांच और दस रुपये कम कर दिया गया। उन्होंने कहा कि महंगाई ने महिलाओं के किचन का बजट गड़बड़ा दिया है।
बढ़ती महंगाई की वजह से लोग भरपेट खाना तक नहीं खा पा रहे हैं। लोग भूखे सो पेट सोने को विवश हैं। ऐसे में सरकार को महंगाई कम करनी चाहिए, ताकि गरीबों को पेट भर खाना मिल सके।
इस पदयात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव एवं संगठन प्रभारी रविन्द्र सिंह, केशव महतो कमलेश आदि मौजूद थे।