मैक्लुस्कीगंज में पिकनिक मनाने गए लापता छात्र का 17 घंटे बाद मिला शव

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Missing student body  found: राजधानी रांची के मैक्लुस्कीगंज थानांतर्गत कुवांर पतरा चट्टीनदी में दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए 29 वर्षीय छात्र आशुतोष सोनल हेरेंज का शव आज गुरुवार को 17 घंटे बाद बरामद किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को आशुतोष अपने अन्य चार दोस्तों के साथ रांची से मैक्लुस्कीगंज घूमने व पिकनिक मनाने के लिए गए हुए थे।पिकनिक मनाने के बाद बुधवार को लगभग 3:30 बजे के बाद आशुतोष सोनल हेरेंज पिकनिक स्पॉट से ही मिसिंग था।

काफी खोजबीन के बाद दूसरे दिन गुरुवार को 17 घंटे बाद मैक्लुस्कीगंज पुलिस की मौजूदगी में स्थानीय युवकों की मदद से आशुतोष सोनल हेरेंज का शव को नदी से बाहर निकाला गया। मामले को लेकर मैक्लुस्कीगंज थाना में यूडी केस दर्ज किया गया है।

पहली बार मैक्लुस्कीगंज गया था आशुतोष

वापस घर जाते हुए दोस्तों ने उसे खोजा लेकिन नहीं मिला आशुतोष घटना के सम्बंध में मृतक के मित्र 29 वर्षीय आकाश डुंगडुंग ने बताया कि वह और आशुतोष पहली बार मैक्लुस्कीगंज आये थे।

इसी बीच निशित खलखो बाजार जाने की बात कह कर घर चला गया। संध्या लगभग 4 बजे लौटने के क्रम में पांचो मित्र में एक आशुतोष नहीं था। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला।

जिसके बाद इस बात की जानकारी मैक्लुस्कीगंज निवासी निशित खलखो व स्थानीय पुलिस को दिया गया। देर रात तक प्रशासन के प्रयास के बाद भी अशुतोष का पता नहीं चल सका।

जिसके बाद गुरुवार की सुबह एक बार पुनः चट्टीनदी जाकर जांच पड़ताल शुरू किया गया। इसी क्रम में स्थानीय युवकों के सहयोग से लापता छात्र आशुतोष सोनल हेरेंज का शव उक्त नदी से बरामद किया गया।

Share This Article