Daughter of a retired soldier has left college: राजधानी रांची में अगर ऐसा हो रहा है तो यह अत्यंत चिंताजनक है। जानकारी के अनुसार, यहां हेसाग के सेवानिवृत्त वायु सैनिक की 18 साल की बेटी ने पड़ोसी की छेड़खानी के कारण कॉलेज जाना छोड़ दिया है।
इस मामले में जगन्नाथपुर थाना पुलिस का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
बताया जाता है कि छात्रा ने जगन्नाथपुर थाना में 12 सितंबर को पड़ोसी त्रिलोकी महतो और उनके दो पुत्र अरुण महतो व दीपू महतो के विरुद्ध छेड़खानी व अभद्र टिप्पणी के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।
उसका आरोप है कि वह जैसे ही अपने घर से बाहर निकलती है, अरुण महतो और दीपू महतो छेड़छाड़ और अभद्र टिप्पणी करते हैं। दोनों गलत इशारे भी करते हैं। इस वजह से वह मानसिक रूप से परेशान है।
परिवार भी घटना से भयभीत है। छात्रा ने यह भी बताया है कि दीपू मेहता अक्सर बाइक से उसका पीछा भी करता है।