इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के लिए करें Apply, 20 अक्टूबर से…

863 पदों पर नियुक्ति होनी है, आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है, इसके लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास होनी चाहिए

News Aroma Media
1 Min Read
1

रांची : बेरोजगारों के लिए बड़ी खुशखबरी। झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमिशन यानी झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा- 2023 के लिए आवेदन मांगा है।

863 पदों पर नियुक्ति होनी है। आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास होनी चाहिए।

19 नवंबर तक करना है अप्लाई

उम्र सीमा जनरल के लिए 35 वर्ष, BC -1 और BC -2 के लिए 37 वर्ष, महिलाओं के लिए 38, अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति के लिए 40 वर्ष है।

इच्छुक अभ्यर्थी JSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन (Online Application) कर सकते हैं। 20 अक्टूबर 2023 से 19 नवंबर 2023 तक आवेदन करने की तिथि निर्धारित है। आवेदन में हुई त्रुटि के सुधार के लिए 27 नवंबर 2023 से 29 नवंबर 2023 तक का Date निश्चित किया गया है।

- Advertisement -
sikkim-ad
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply