कांके के न्यू मार्केट की 3 दुकानों में चोरी, अलबेस्टर शीट हटाकर अंदर घुसे चोर

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Theft in 3 Shops of New Market of Kanke ; रांची जिले के कांके थाना परिसर से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित न्यू मार्केट (New Market) की 3 दुकानों में बीती रात चोरों ने हाथ साफ किया।

जिन तीन दुकानों में चोरी हुई उनमें से एक दुकान जूते की, दूसरी महंगी Cosmetic की और तीसरी जनरल स्टोर की दुकान थी।

मामले में मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने सभी दुकानों के अलबेस्टर शीट (Alabaster Sheet) व दिवार का ईंट हटाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। न्यू मार्केट दुकानदार रमेश के अनुसार शू सेंटर से हजारों रुपये के महंगे जुते की चोरी हुई।

वहीं डायना चायना कॉस्मेटिक सेंटर (China Cosmetic Center) के दुकानदार मोहम्मद असलम के अनुसार लगभग 5 हजार रुपये, कलई घड़ी व कई महंगे Cosmetic सामग्री चोरी हो गई है।

जबकि एक अन्य दुकानदार मतीन स्टोर से लगभग 6 हजार रुपये की शीतल पेय की पदार्थ की चोरी होने की बात बतायी गई है। दुकानदारों के अनुसार सोमवार सुबह दुकान खोलने के बाद उन्हें पता चला कि उनके दुकान में चोरी हुई है।

Share This Article