रांची में फार्च्यूनर के लिए किया अपहरण, पुलिस ने 30 मिनट के अंदर फिल्मी स्टाइल में किया सकुशल बरामद, दो गिरफ्तार

News Aroma Media
3 Min Read

रांची: रांची के पिठोरिया इलाके में एक जमीन कारोबारी के अपहरण मामले में पुलिस ने आधे घंटे के अंदर फ़िल्मी स्टाइल में सकुशल बरामद कर लिया है। अपहरण करने वाले दो लोगों  को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

बता दें कि पिठोरिया के जमीन कारोबारी शकील खान को गाड़ी के विवाद में उसके पार्टनरों ने अपहरण कर लिया था।

इसकी जानकारी पिठोरिया थाना प्रभारी रवि शंकर को मिलते ही एक टीम का गठन किया।

टीम ने घेराबंदी कर ओरमांझी पुलिस के सहयोग से ओरमांझी चौक के समीप दोनो अपहरणकर्ता को स्कार्पियो गाड़ी समेत दबोच लिया। वहीं अगवा युवक शकील को भी बरामद बी कर लिया।

क्या है मामला

- Advertisement -
sikkim-ad

शाबिर अंसारी और सोनी उर्फ सम्मी दोनों इरबा के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार शाबिर, सोनी और शकील जमीन के कारोबार से जुड़े हैं। तीनों आपस में पार्टनर हैं।

तीनों ने मिलकर एक फॉर्च्यूनर गाड़ी खरीदी थी। उसी गाड़ी को लेकर शाबिर, सोनी से शकील का विवाद चल रहा था।

As A Sanjit Apharan Kand Kidnap One More Case In Kanpur - संजीत अपहरण कांड की तर्ज पर एक और मामला आया सामने, अबकी बार बुकिंग पर कार लेकर निकला युवक गायब |

शकील से दोनो गाड़ी लौटाने को कह रहे थे। इसी को लेकर मंगलवार को शाबिर व सोनी स्कार्पियो गाड़ी से चंदवे चौक पहुंचे।

वहीं पर विवाद के दौरान दोनो ने मिलकर शकील के साथ जमकर मार पीट भी की गई। वहीं से स्कार्पियो में शकील को अगवा किया और अपने साथ लेकर निकल गए।

कमीशन के पैसे से ख़रीदा था फार्च्यूनर 

बता दें की आरोपी शब्बीर, सोनी और शकील तीनो जमीन कारोबारी हैं और आपस में पार्टनर हैं। तीनों ने मिलकर एक जमीन बेची थी।

इससे मिले पैसे से तीनों ने एक फार्च्यूनर गाड़ी खरीदी। इसके बाद तीनों के बीच विवाद शुरू हो गया था। शब्बीर और सोनी दोनो एक तरफ हो गए और शकील से गाड़ी लौटाने की मांग करने लगे।

लेकिन शकील देने से इंकार कर दिया। इसी को लेकर दोनो के बीच विवाद हो गया। शब्बीर व सोनी एक तरफ होकर शकील के साथ मारपीट कर दी।

इस तरह फ़िल्मी स्टाइल में पुलिस ने किया जमीन कारोबारी को बरामद

इधर स्कार्पियो में अगवा कर शकील को ओरमांझी की तरफ ले जाने की खबर मिलते ही पुलिस के कान खड़े हो गए।

पुलिस को जैसे ही जानकारी मिली पुलिस की टीम ने ओरमांझी चौक पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस का ये तरीका सफल रहा और शकील को

स्कार्पियो में जा रहे शाबिर अंसारी और सोनी उर्फ सम्मी का सामना पुलिस से हो गया।

इस दौरान पुलिस को देखकर अपराधी स्कार्पियो गाड़ी लेकर दूसरी तरफ भागने लगे।

पुलिस ने घेराबंदी कर दोनो अपराधियों को दबोच लिया। साथ ही युवक को भी बरामद कर लिया।

अपहृत को सकुशल बरामद करने में सब इंस्पेक्टर विनय राम अखिलेश ठाकुर, एएसआई संतोष महतो और ओरमांझी थाने की पुलिस की भरपूर कोशिश रंग लाई और इस तरह शकील को पुलिस ने उनके चंगुल से छुड़ा लिया।

Share This Article