रांची-लोहरदगा रोड बंद, लोगों के आने जाने पर प्रतिबंध लगाया गया

News Aroma Media
1 Min Read

लोहरदगा: लोहरदगा जिला में लगातार हो रही बरसात से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

लोहरदगा रांची भाया बेडो रोड मे सिठीयो के पास कोयल नदी का पानी पुल से उपर बह रहा है। इस पथ पर लोगों के आने जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

इसके अलावा अन्य नदियां भी उफान पर है। यहाँ सैकड़ों पेड गीर गए हैं, सौ से भी ज्यादा कच्चा मकान गीर गए हैं।

रांची-लोहरदगा रोड बंद, लोगों के आने जाने पर प्रतिबंध लगाया गया

खेतों में लगी फसलों को भारी नूकसान हुआ है। उपायुक्त दिलीप कुमार टोप्पो द्वारा आज लोहरदगा-भंडरा-बेड़ो मार्ग पर सिठीयो ग्राम के पास कोयल नदी पुल का निरीक्षण किया।

- Advertisement -
sikkim-ad

इस दौरान उन्होंने वहाँ मौजूद सुरक्षा कर्मियों को नदी का जलस्तर सामान्य होने तक उक्त पथ में आमजनों /वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाए रखने के निर्देश दिए।

साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी को जिले के अन्य क्षेत्रों में भी नियंत्रण रेखा से ऊपर बह रही नदियों के आसपास रहने वालों व उस पथ का इस्तेमाल करनेवालों की सुरक्षा के लिए आवश्यक निदेश सभी अंचल अधिकारियों को देने के निदेश दिए।

इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार लाल मौजूद थे।

Share This Article