रांची में रिटायर्ड CCL कर्मी के बंद घर से लाखों की चोरी

Central Desk

रांची: बरियातू थाना क्षेत्र के हिल व्यू कॉलोनी निवासी रिटायर्ड सीसीएल कर्मी के बंद घर में चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है।

बताया जाता है कि रिटायर्ड सीसीएल कर्मी आरआर चटर्जी के घर का ताला तोड़कर चोरों ने लगभग 22 लाख के गहने और 50 हजार नकद रुपये की चोरी कर ली।

रिटायर्ड सीसीएल कर्मी आरआर चटर्जी अपनी पत्नी और बेटी के साथ गंगा स्नान के लिए बनारस गए हुए थे। मंगलवार को वे वहां से लौटे तो देखा कि घर के कमरों की लाइट जली हुई है।

लेकिन गेट बंद था। अंदर जाने पर देखा तो घर के ग्रिल का ताला टूटा पड़ा था। जब वे कमरे के अंदर गए तो अलमारी टूटा मिला और उन में रखे कीमती गहने गायब थे।

आरआर बनर्जी की पत्नी बोकुल चटर्जी रिम्स के गायनी वार्ड में कार्यरत थी।अपने रिटायरमेंट के बाद वे लोग अपने घर का निर्माण करवा रहे थे।

इसी बीच सोने की कीमत कम हुई तो उन्होंने घर का निर्माण कार्य बंद करवाकर दिसंबर महीने में होने वाली बेटी की शादी के लिए गहने की खरीदारी कर ली।

सभी गहने घर के अलमारी में ही बंद पड़े थे।

बोकुल बनर्जी ने बताया कि उनकी मां का देहांत हो गया था, जिसके बाद पंडित ने बताया था कि वे लोग एक बार बनारस जाकर गंगा स्नान करें, ताकि आगे होने वाले विवाह के काम में कोई व्यवधान ना आए।

घर को बंद कर सोमवार की सुबह पूरा परिवार बनारस गंगा स्नान के लिए चला गया, लेकिन जब वे लोग वापस लौटे तो देखा कि चोरों ने पूरे घर के सामानों को साफ कर दिया।

सभी कीमती गहने घर से गायब है। यहां तक कि चोरों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए हैं और उनके डीवीआर भी अपने साथ ले गए।

मामले की जानकारी मिलने के बाद बरियातू पुलिस, एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची।

कमरों से कई जांच के नमूने एकत्र किए गए हैं। मामले को लेकर रांची सिटी एसपी सौरभ ने बताया कि मामले की गहन जांच पड़ताल की जा रही है।