रांची : दीपावली के बाद छठ महापर्व के लिए झारखंड से बिहार जाने वाले यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने कई स्पेशल ट्रेनें (Special Trains) चलाने का निर्णय लिया है। पहले से तय कई ट्रेनों में कोच बढ़ाए गए हैं तो कई ट्रेनों का रूट भी चेंज किया गया है।
जमशेदपुर से गुजरने वाली आठ ट्रेनों में अधिक कोच
रांची रेल मंडल के अनुसार, जमशेदपुर से गुजरने वाली आठ ट्रेनों में अतिरिक्त कोच की व्यवस्था की गई है। गोमो व धनबाद होकर कई स्पेशल ट्रेनों को चलाया जा रहा है।
दुर्ग से पटना के लिए 6 स्पेशल ट्रेनें
छत्तीसगढ़ के दुर्ग से बिहार की राजधानी पटना के लिए छठ स्पेशल ट्रेन की शुरुआत की है। यह ट्रेन झारखंड के आठ स्टेशन से होकर गुजरेगी। रेलवे की ओर से इसकी समय-सारणी और झारखंड के स्टेशनों में रूकने का समय भी जारी किया है। इस समय सारणी के अनुसार ट्रेन संख्या 08793 दुर्ग-पटना छठ स्पेशल ट्रेन 15 नवंबर को चलेगी।
ट्रेन दुर्ग से दोपहर 2.45 बजे खुलेगी जो पटना अगले दिन सुबह के 9.30 बजे पटना पहुंचेगी। फिर यह ट्रेन पटना से ट्रेन संख्या 08794 बन कर दूसरे दिन सुबह 10.30 बजे खुलेगी। जो अगले दिन सुबह 8.20 बजे दुर्ग पहुंचेगी।
झारखंड के स्टेशनों से ट्रेनों का टाइम
हटिया प्रस्थान रात 1.00 बजे
रांची प्रस्थान रात 1.20 बजे
मुरी प्रस्थान सुबह 2.27 बजे
बोकारो प्रस्थान सुबह 3.20 बजे
राजाबेरा प्रस्थान सुबह 3.40 बजे
चंद्रपुरा प्रस्थान सुबह 3.52 बजे
गोमा प्रस्थान सुबह 4.25 बजे
कोडरमा प्रस्थान सुबह 5.45 बजे।
पटना से दुर्ग जाने के दौरान झारखंड में टाइम
कोडरमा प्रस्थान दोपहर 2.17 बजे
गोमो प्रस्थान दोपहर 3.30 बजे
चंद्रपुरा प्रस्थान शाम 4.17 बजे
राजाबेरा प्रस्थान शाम 4.45 बजे
बोकारो प्रस्थान शाम 7.05 बजे
मुरी प्रस्थान शाम 6.20 बजे
रांची प्रस्थान शाम 7.50 बजे
हटिया प्रस्थान रात 8.15 बजे।
इन ट्रेनों में अधिक कोच
हावड़ा-शिरड़ी साइनगर
राउरकेला-भुवनेश्वर
थावे से पटना जनशताब्दी
रांची से गोड्डा
रांची से बनारस ट्रेन
टाटा से आरा
हावड़ा से पुरी
टाटा से जम्मूतवी एक्सप्रेस।
टाटा-छपरा वीकली ट्रेन
एक साप्ताहिक ट्रेन 15 नवंबर को टाटा-छपरा के नाम से खुलेगी। ट्रेन टाटानगर से दोपहर 1:20 पर खुलेगी और छपरा दूसरे दिन सुबह 3:00 पहुंचेगी।
छपरा से यह ट्रेन गुरुवार को सुबह 6:00 बजे खुलेगी और टाटानगर दूसरे दिन रात 8:45 पर पहुंचेगी। एमजीआर चेन्नई सेंट्रल संतरागाछी स्पेशल ट्रेन 11 नवंबर के बाद 18 और 25 नवंबर को चलेगी।
छठ पूजा की स्पेशल ट्रेनें
रेलवे की ओर से अलग-अलग स्टेशन से धनबाद व गोमो (Dhanbad and Gomo) होकर ट्रेन चलायी जा रही है। यात्रियों की सुविधा के लिए 10 और स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है।
गाड़ी संख्या 08793/08794 दुर्ग-पटना-दुर्ग छठ स्पेशल (रायपुर-बिलासपुर- राउरकेला-हटिया-बोकारो-गोमो-गया के रास्ते) – गाड़ी संख्या 08793 दुर्ग-पटना छठ स्पेशल 15 नवंबर को दुर्ग से दोपहर 02.45 बजे खुलकर अगले दिन 09.30 बजे पटना पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 08794 पटना-दुर्ग छठ स्पेशल 16 नवंबर को पटना से सुबह 10.30 बजे खुलकर अगले दिन 08.20 बजे दुर्ग पहुंचेगी। इस स्पेशल में वातानुकूलित श्रेणी के सात कोच, शयनयान श्रेणी के नौ एवं साधारण श्रेणी के 04 कोच होंगे।
धनबाद होकर चलेगी रांची-जयनगर एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 08105 व 08106 रांची-जयनगर-रांची छठ स्पेशल (बोकारो-धनबाद- जसीसीह-झाझा-बरौनी-समस्तीपुर-दरभंगा-मधुबनी के रास्ते) चलेगी।
गाड़ी संख्या 08105 रांची-जयनगर छठ स्पेशल (Ranchi-Jaynagar Chhath Special) शनिवार व 18 नवंबर को रांची से रात 11.55 बजे खुलकर अगले दिन दोपहर 03.30 बजे जयनगर पहुंचेगी। इसमें स्लीपर श्रेणी के 11 एवं साधारण श्रेणी के 10 कोच होंगे।