मुंबई के व्यवसायी से रांची में कर ली गई ₹900000 की ठगी, पुराने नकली…

इस घटना को ठग ने अपनी बहन के साथ मिलकर अंजाम दिया है। इस संबंध में अजित ने अरगोड़ा थाना में फिरोज अंसारी के खिलाफ एक नवंबर को प्राथमिकी दर्ज करायी है

News Aroma Media
1 Min Read

रांची : मुंबई के बालाका सोसाइटी स्वास्तिक पार्क चेंबुर के रहने वाले व्यवसायी अजित पांडुरंग बागादा (Ajit Pandurang Bagada) से रांची में पुराने नकली एंटिक नोट देकर उनसे करीब नौ लाख रुपए की ठगी (Fraud) कर ली गई है।

इस घटना को ठग ने अपनी बहन के साथ मिलकर अंजाम दिया है। इस संबंध में अजित ने अरगोड़ा थाना में फिरोज अंसारी (Firoz Ansari) के खिलाफ एक नवंबर को प्राथमिकी दर्ज करायी है।

सोने का सिक्का व चेन भी दिए गए

दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि अब तक आरोपी का पुलिस को कुछ पता नहीं चल पाया है। आरोपी को नोट के साथ सोने का सिक्का व चेन भी दिए गए थे।

अजित ने पुलिस को बताया कि वह 24 जुलाई को रांची से मुंबई लौट गए। इसके बाद जब उन्होंने नोटों की जांच करायी तो पता चला कि सारे एंटिक नोट नकली (Fake Note) हैं। यह जानकर उनके होश उड़ गए।

Share This Article