झारखंड में कोरोना के 603 नये मरीज मिले, 803 हुए ठीक, 13 की मौत

Newswrap

रांची: झारखंड में मंगलवार को कोरोना के 803मरीज ठीक हुए है और 603 नये मरीज मिले हैं जबकि राज्य में कोरोना से 13 मरीज की मौत हुई है।

स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 29,बोकारो से पांच , चतरा से नौ , देवघर से तीन, धनबाद से 30, दुमका से दो, पूर्वी सिंहभूम से 348 ,गढ़वा से आठ, गिरिडीह से 10,गोड्डा से एक ,गुमला से 13,हजारीबाग से 25,जामताड़ा से पांच, खूंटी से 15,कोडरमा से छह ,लातेहार से 13,लोहरदगा से 16, पाकुर से एक, पलामू से 12,रामगढ़ से सात, साहेबगंज से छह ,सरायकेला से छह,सिमडेगा से 13और पश्चिमी सिंहभूम से 20मरीज मिले है।

राज्य में कोरोना से 13 मरीज की मौत हुई है।

मृतकों में रांची से पांच, पूर्वी सिंहभूम से पांच, गढ़वा से एक, लोहरदगा से एक और पलामू से एक मरीज शामिल है।

वही, राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब तक 342179 हो गया हैं।

राज्य में 8898380 सैंपल की जांच अब तक की गयी है।

इनमें 5099सक्रिय केस हैं जबकि 332007मरीज अब तक ठीक हुए हैं।

राज्य में 5073 मरीज की मौत कोरोना से अब तक हुई हैं।