AAI ने एयरपोर्ट के लिए खतरा बनीं इमारतों को ले CM हेमंत को लिखा लेटर, बताया…

News Aroma Media

रांची : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट (Birsa Munda Airport) के 20 किमी दायरे में बनी 55 ऊंची इमारतें विमानों के लिए खतरा बनी हुई है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने इस संबंध में रविवार को मुख्यमंत्री, नगर विकास विभाग, दक्षिणी छोटानागपुर के प्रमंडलीय आयुक्त और रांची नगर निगम को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है।

इसमें कहा गया है कि इन ऊंची इमारतों की वजह से विमानों के उड़ने या उतरते समय कभी भी हादसा हो सकता है। इसलिए इन्हें तत्काल तुड़वाएं। पत्र के साथ सभी 55 इमारतों की सूची भी सौंपी गई है।