रांची : RJD के रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को मिलन समारोह का आयोजन (Get Together) किया गया। मिलन समारोह में भाजपा के मनिका के उम्मीदवार रहे रघुपाल सिंह (Raghupal Singh) ने समर्थकों के साथ राजद की सदस्यता ग्रहण की।
राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव, राज्य सरकार के मंत्री सत्यानंद भोगता, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान एवं चतरा लोकसभा के पूर्व उम्मीदवार सुभाष यादव ने संयुक्त रूप से रसीद देकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाया। इस दौरान पार्टी में सभी शामिल हुए नेताओं को फूल माला और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया।
सदस्यता लेने के बाद रघुपाल सिंह (Raghupal Singh) ने कहा कि झारखंड में भाजपा से आदिवासियों का मोह भंग हो चुका है, जिसका नतीजा है कि पिछले विधान सभा चुनाव में दो ही आदिवासी विधायक जीत पाए। वर्ष 2024 के चुनाव में भाजपा का जाना तय है।
झारखंड से भाजपा का जनाधार समाप्त होते जा रहा है। लालू और तेजस्वी यादव के नीति और सिद्धांत से प्रभावित होकर आज हम हजारों कार्यकर्ताओं के साथ राजद की सदस्यता ग्रहण किये है।
22 नवम्बर को कार्यकर्ता सम्मेलन करेंगे
राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने कहा कि राजद का संगठन पूरे झारखंड में मजबूत है। खासकर पलामू प्रमंडल में एक समय में हम लोग सभी सीट पर जीत दर्ज करते थे और आज भी वहां हम मजबूत स्थिति में है।
हमारी तैयारी चल रही है। हम संगठन को मजबूत करने में लगे हुए हैं। छठ के बाद पूरे विधानसभा में 22 नवम्बर को कार्यकर्ता सम्मेलन करेंगे। सभी जिला प्रभारी अपने-अपने जिला में जाकर संगठन को मजबूत करने में लगे हुए हैं।
राज्य सरकार के मंत्री सत्यानंद भोक्ता (Satyanand Bhokta) ने कहा कि अभी यह झांकी है। बहुत कुछ अभी बाकी है। राजद का जनाधार पूरे झारखंड में है। पार्टी की तैयारी चल रही हैष आने वाले चुनाव में गठबंधन के तहत सभी सीट जीतेंगे।
मिलन समारोह में पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा, उपाध्यक्ष श्यामदास सिंह, अनीता यादव, लक्ष्मण यादव, युवा अध्यक्ष रंजन यादव, मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।