भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हेमंत सरकार को बताया फरेबियों की सरकार

इस सरकार में अपराध चरम पर है। भ्रष्टाचार में सरकार आकंड डूबी हुई है। मुख्यमंत्री के पीछे ED पड़ी हुई है। लीकर, लैंड और सैंड माफिया दनदना रहे हैं। ऐसी सरकार को जाना चाहिए

News Aroma Media

रांची : शनिवार को झारखंड की राजधानी रांची में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) की संकल्प यात्रा के समापन कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने कहा की हेमंत सरकार फरेबियों की सरकार है।

इस सरकार में अपराध चरम पर है। भ्रष्टाचार में सरकार आकंड डूबी हुई है। मुख्यमंत्री के पीछे ED पड़ी हुई है। लीकर, लैंड और सैंड माफिया दनदना रहे हैं। ऐसी सरकार को जाना चाहिए।

आदिवासियों का नुकसान

नड्डा ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस आदिवासियों (Jharkhand Mukti Morcha and Congress tribals) के नाम पर राजनीति करती है। आदिवासियों को जितना नुकसान हेमंत की सरकार में हुआ है, उतना पहले किसी दूसरी सरकार में नहीं हुआ है।

इससे पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार में विकास का कोई काम नहीं हो रहा है। पूरी सरकार कमाने में लगी हुई है।

मौके पर मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम (Meri Mati Mera Desh Program) के तहत राज्य के 263 प्रखंडों और 49 नगर निकायों से संग्रहित की गई मिट्टी भी मंच पर रखी गई। राज्य भर से अमृत कलश में मिट्टी एकत्रित कर यहां लाई गई है।