रांची नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन सहित कई ट्रेनों को रांची लोहरदगा टोरी लाइन होते हुए चलाने की मांग

Central Desk
2 Min Read

RANCHI/रांची: Indian Railway News रांची में रेल सुविधाओं के विस्तार और नई ट्रेनों के परिचालन को लेकर मंगलवार को रांची के सांसद संजय सेठ ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की।

सेठ ने पीयूष गोयल से रांची में विभिन्न ट्रेनों के ठहराव व नई ट्रेनों के परिचालन को लेकर चर्चा की।

इसमें प्रमुख रुप से लुधिंची लोकसभा क्षेत्र के किसानों के लिए किसान रेल के परिचालन, पर्यटन के विकास की दृष्टि से रेलवे द्वारा बनाए जा रहे हैं।

विस्टाडोम कोच वाली ट्रेन को रांची से भी चलाने, रांची नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस व अन्य ट्रेन को रांची लोहरदगा टोरी लाइन होते हुए चलाने की मांग की।

केंद्रीय रेल मंत्री से मुलाकात के बाद सेठ ने बताया कि रांची व आसपास के क्षेत्र के लोग लंबे समय से रांची से अयोध्या व अन्य क्षेत्रों के लिए ट्रेन परिचालन की मांग कर रहे थे।

- Advertisement -
sikkim-ad

इसी के आलोक में उन्होंने गंगा सतलज एक्सप्रेस को रांची तक लाने आग्रह रेल मंत्री से किया है।

इसके अतिरिक्त पर्यटन की दृष्टि से विस्टाडोम कोच, लोहरदगा टोरी लाइन पर ट्रेन का परिचालन और किसानों के लिए किसान रैली जैसी प्रमुख मांगे रेल मंत्री के समक्ष उन्होंने रखा।

इसके अतिरिक्त रांची में आईआरसीटीसी का ऑफिस खोलने से संबंधित आग्रह और इसकी आवश्यकता से उन्होंने रेल मंत्री को अवगत कराया है।

सेठ ने बताया कि रेल मंत्री ने इन सभी मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक पहल करने का आश्वासन दिया है।

साथ ही चक्रधरपुर रेल मंडल के द्वारा पूरे भारत में दूसरे नंबर पर सबसे अधिक राजस्व दिए जाने को लेकर भी रेल मंत्री ने तारीफ की और आश्वस्त किया रांची लोकसभा क्षेत्र की रेल समस्याओं के समाधान के लिए जो भी आवश्यक कदम होंगे वह जरूर उठाए जाएंगे।

Share This Article