₹50000 रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने शख्स को पिस्टल से मार कर किया जख्मी

घटना गुरुवार की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

News Aroma Media
2 Min Read

रांची : तुपुदाना के बेरमाद निवासी मानसिंह मुंडा (Mansingh Munda) द्वारा 50 हजार रंगदारी (Extortion) नहीं देने पर अपराधियों ने उन्हें पिस्टल से मारकर जख्मी कर दिया।

घटना गुरुवार की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पकड़े गए आरोपियों में जीतेंद्र स्वांसी और नवीन कच्छप (Jeetendra Swansi and Naveen Kachhap) शामिल हैं। आरोपियों के पास से पुलिस ने देसी पिस्टल के साथ एक गोली बरामद की है।

बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम छह बजे मानसिंह अपनी पत्नी के साथ घर पर थे। इसी दौरान हथियारों से लैस तीन अपराधी उनके घर में जबरन घुस गए।

मानसिंह मुंडा ने बचाव के लिए आवाज लगायी

इनमें से एक अपराधी ने पिस्टल निकाली और कनपट्टी में सटा दी। 50 हजार की डिमांड की। धमकी दी कि रंगदारी नहीं दी तो जान से मार देंगे।

- Advertisement -
sikkim-ad

इंकार करने पर अपराधियों ने पिस्टल के बट से मारकर सिर फोड़ दिया, जिससे वह जमीन पर गिर गए। उन्होंने आवाज लगायी तो कुछ लोग पहुंचे गए और दो को दबोच लिया।

इसके बाद मानसिंह मुंडा ने बचाव के लिए आवाज लगायी। उनके घर के अन्य कमरे में जमे कई युवक पहुंचे और दो लोगों को पकड़ लिया।

उसकी जमकर धुनाई करने के बाद तुपुदाना पुलिस (Tupudana Police) के हवाले कर दिया। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म स्वीकार किया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply