राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज

Central Desk
0 Min Read

रांची: झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को सदर अस्पताल जाकर कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारे देश में निर्मित वैक्सीन विश्व में सबसे लोकप्रिय है।

राज्यपाल ने इसके लिये वैज्ञानिकों का आभार प्रकट किया। साथ ही 60 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों, अग्रिम पंक्ति के कर्मियों और स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगवाने का आग्रह किया।

Share This Article