पुराने विधानसभा भवन में होगा इंटेलेक्चुअल फोरम समिट, 11 से 13 अक्टूबर तक…

इस विषय पर राज्य के सभी राजनीतिक पार्टियों सामाजिक संगठनों को युवाओं को पत्रकारों को साहित्यकारों को एक मंच पर लाकर चर्चा करे

News Aroma Media

रांची: 11 से 13 अक्टूबर तक झारखंड इंटेलेक्चुअल फोरम समिट (Jharkhand Intellectual Forum Summit) रांची के पुराने विधानसभा भवन में होगा।

इस समिट के मुख्य उद्देश्य की मूलभूत थीम है- वैश्विक स्तर पर झारखंड को एक अलग पहचान दिलाना, भारत में नंबर वन राज्य बनाना, कौशल निर्माण, युवाओं को सशक्त बनाना। मंगलवार को फोरम के अध्यक्ष प्रेम कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी।

झारखंड को बनाना है नंबर वन राज्य

उन्होंने कहा कि इस युवा झारखंड में हमारा यह दायित्व बनता है कि युवा झारखंड के आत्मविश्वास, युवा शक्ति, हमारा स्वर्णिम भविष्य, खेल, कला तकनीकी, उद्योग और झारखंड को भारत के भूखंड पर नंबर वन राज्य बनाना है।

इस विषय पर राज्य के सभी राजनीतिक पार्टियों सामाजिक संगठनों को युवाओं को पत्रकारों को साहित्यकारों को एक मंच पर लाकर चर्चा करे। यह झारखंड इंटेलेक्चुअल समिट (Jharkhand Intellectual Summit) इसी का एक प्रयास है।

कार्यक्रम में इनकी होगी शिरकत

कार्यक्रम में मुख्यवक्ता के रूप में झारखंड विधानसभा (Jharkhand Assembly) अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, विधायक लॉबिन हेम्ब्रम, रांची विधायक सीपी सिंह, खिजरी विधायक राजेश कच्छप, मांडर विधायक नेहा शिल्पी तिर्की, वीसी सरला बिरला यूनिवर्सिटी गोपाल पाठक, यूपीएससी चेयरमैन मैरी नीलिमा केरकेट्टा, IAS मुकेश कुमार, जनरल एडवोकेट अशोक कुमार, राज्यसभा सदस्य महुआ माजी, बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद और कई मंत्री उपस्थित रहेंगे।