JBKSS ने कांके थाने का किया घेराव, ड्यूटी पर कर्मी के अभद्र व्यवहार के खिलाफ…

साथ ही आंदोलनरत लोगों ने मांग किया कि सीसीटीवी फुटेज निकालकर दोषी पुलिसकर्मियों को 48 घंटे के अंदर कानूनी कार्रवाई करते हुए निलंबित किया जाय

News Aroma Media
2 Min Read

रांची : झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (JBKSS ) ने बुधवार को कांके थाना का घेराव (Police Station Siege) किया और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।

JBKSS केन्द्रीय सदस्य देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि मंगलवार को देर रात कांके थाना परिसर में ड्यूटी में तैनात पुलिस प्रशासन के अभद्र व्यवहार के खिलाफ बुधवार को JBKSS रांची टीम ने कांके थाना का घेराव किया।

आक्रोशित लोगों ने कहा…

घेराव कर रहे JBKSS  के आक्रोशित लोगों ने कहा कि स्थानीय जन समस्या को लेकर JBKSS रांची टीम केंद्रीय सक्रिय सदस्य देवेन्द्र नाथ महतो के साथ स्थानीय लोगों के आग्रह पर मंगलवार को देर रात थाना परिसर पहुंचे थे।

थाना परिसर घुसते ही देवेंद्र नाथ महतो सहित सभी JBKSS  सदस्यों को ड्यूटी में तैनात पुलिस प्रशासन ऊंची आवाज में गाली-गलौच करते हुए धक्का मुक्की कर थाना परिसर से बाहर कर अपमानित करने का प्रयास किया गया।

थाना परिसर में पुलिस प्रशासन की ओर से किया गया अभद्र व्यवहार (Indecent behavior) गैर संवैधानिक है। साथ ही आंदोलनरत लोगों ने मांग किया कि CCTV फुटेज निकालकर दोषी पुलिसकर्मियों को 48 घंटे के अंदर कानूनी कार्रवाई करते हुए निलंबित किया जाय। नहीं तो उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

- Advertisement -
sikkim-ad

घेराव में मुख्य रूप से देवेंद्र नाथ महतो, फलींदर करमाली, दिलीप रविन्द्र कुमार दीपक,राजू कुमार, चंदन कुमार, मनोज,अनिल, कालेश्वर बड़ाईक, नरेश कुमार लक्की रामू, तीला देवी, मोहित कुमार, अनिल कुमार, पवन कुमार सहित अन्य शामिल थे।

Share This Article