झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने लगवाया कोरोना का टीका

News Aroma Media
1 Min Read

रांची: झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने रांची के सदर अस्पताल में कोरोना का टीका लगवाया। उन्हें कोविशिल्ड वैक्सीन दिया गया।

टीकाकरण के बाद विधानसभा अध्यक्ष को आधे घंटे के लिए निगरानी में रखा गया। इसके बाद वे अस्पताल से निकले।

टीकाकरण के बाद विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने झारखंड की जनता से अपील करते हुए कहा कि कोविड-19 का पहला फेज खत्म हुआ है। दूसरा फेज आया है।

इससे कई राज्य प्रभावित भी हुए हैं। ऐसी स्थिति में सावधानी बरतने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन एकमात्र हथियार है। वैक्सीन रोग से लड़ने की क्षमता को बढ़ाता है।

- Advertisement -
sikkim-ad

विधानसभा अध्यक्ष ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामले को लेकर कहा कि कोरोना वायरस का संक्रमण अभी खत्म नहीं हुआ है। कोरोना से बचाव के लिए जो गाइडलाइन जारी किए गए हैं उसका पालन करें।

Share This Article