झारखंड कांग्रेस का मिलन समारोह, कई महिलाओं ने ली पार्टी की सदस्यता

Digital News
2 Min Read

रांची: प्रदेश महिला कांग्रेस ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मिलन समारोह में विभिन्न सामाजिक क्षेत्र की महिलाओं ने महिला कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यकारी अध्यक्षों ने पार्टी में शामिल होने वाली सभी महिलाओं को पार्टी का पट्टा, झंडा देते हुए कांग्रेस में शामिल कराया।

साथ ही पार्टी की नीति-सिद्धांतों को बताते हुए कांग्रेस की मजबूती एवं कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर शामिल होने की बात कही।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मानस सिन्हा, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह उपस्थित थी।

इस मौके पर रामेश्वर उरांव ने सभी महिलाओं को स्वागत अभिनंदन करते हुए कहा कि आमजनों की आस्था और विश्वास लगातार कांग्रेस पार्टी के प्रति बढ़ रही है।

- Advertisement -
sikkim-ad

हर रोज कांग्रेस के विभिन्न विभागों में स्वतः अपने मन से शामिल होकर पार्टी के माध्यम से जनसेवा कार्य करना चाह रहे है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी सभी का स्वागत करती है।

गुंजन सिंह ने कहा कि भाजपा से आमजनों का मोह भंग हो चुका है। महिला कांग्रेस में लगातार पदाधिकारियों व महिला सदस्यों की भागीदारी बढ़ती जा रही है।

आज कांग्रेस पार्टी में शामिल सभी महिलाओं को पार्टी की गोपनीयता की भी शपथ दिलायी गई तथा पार्टी के कार्यक्रमों एवं महागठबंधन सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का भी बात कही गई।

इस अवसर पर पिंकी सिंह, नीलम सहाय, पार्वती सिंह, संगीता टोप्पो, कंचन कुमारी, सीमा साहू आदि उपस्थित थी।

Share This Article