Jharkhand Lockdown : 2 लाख 63 हजार का वसूला गया जुर्माना, 67 गिरफ्तार, 11 FIR

Digital News
1 Min Read

रांची: स्वास्थ्य जागरुकता सप्ताह के तहत 16 मई से शुरू हुई सख्ती के बाद भी लोग लगातार उल्लंघन कर रहे हैं।

राज्य भर से 1100 ने स्वास्थ सुरक्षा सप्ताह (लॉकडाउन) का उल्लंघन किया। उल्लंघन मामले में 67 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का सख्ती से पालन कराने के लिए झारखंड पुलिस दिन रात जुटी हुई है।

पुलिस की ओर से सरकार के दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में मंगलवार को राज्य के 955 स्थानों पर पुलिस की ओर से जांच अभियान चलाया गया। उल्लंघन मामले में चार लाख 44 हजार 350 रुपये जुर्माना वसूला गया।

- Advertisement -
sikkim-ad

साथ ही सार्वजनिक स्थान पर बिना मास्क पहने वाले 3727 लोगों को जांच की गयी। बिना मास्क पहने लोगों से दो लाख 63 हजार 580 रुपये वसूला गया।

स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह और बिना मास्क के कुल जुर्माना सात लाख सात हजार 930रुपये वसूला गया है।

स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के उल्लंघन को लेकर राज्य में 11 प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

Share This Article