झारखंड में 11 जून तक 47.3 मिली मीटर हुई बारिश

Newswrap

रांची: राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। प्री-मॉनसून से हो रही बारिश से राजधानी रांची सहित अन्य जिलों में मौसम सुहाना और ठंड रहा।

मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में पिछले 24 घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई है। कुछ इलाकों में भारी बारिश हुई है।

सबसे अधिक हजारीबाग बारिश 88 मिली मीटर दर्ज की गयी। दुमका में सबसे अधिक उच्चतम तापमान 35.2 सेल्सियस, सबसे कम न्यूनतम तापमान चाईबासा 35.2 सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

मौसम विभाग की ओर से राज्य में येलो अलर्ट जारी किया गया है। रांची, हजारीबाग, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा), पाकुड़, देवघर, चतरा, साहेबगंज, दुमका, गोड्‌डा, गुमला, कोडरमा, सिमडेगा में बारिश और वज्रपात की संभावना है।

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने शुक्रवार को बताया कि 13 जून से झारखंड के साथ साथ पश्चिम बंगाल, ओडिशा और बिहार में मॉनसून की बारिश शुरू होने की संभावना है।

अगले 48 घंटे में मॉनसून की प्रबल संभावना है। मॉनसून की अनुकुल परिस्थितयां बनी हुई है।

12 जून दक्षिणी मध्य, उत्तरी पर्वी में क्षेत्र में बारिश होगी। 13 जून को हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। 14 जून को पश्चिमी इलाके और मध्य इलाके में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान वज्रपात की संभावना बनी रहेगी।

आने वाले दिनों में झारखंड में अच्छी बारिश देखने को मिलेगी। एक जून से 11 जून तक 47.3 मिली मीटर बारिश हुई है।

इस पिरियड का नॉर्मल 40.6 मिली मीटर रहा। अगले तीन चार दिनों में तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है।