नाबालिक बच्ची ने ASI पर लगाया रेप का आरोप, सुखदेव नगर थाना में FIR…

आरोपी ASI नीरज खोसला PCR रांची में कार्यरत है। उसके खिलाफ 14 नवंबर को बच्ची के बयान के आधार पर सुखदेव नगर थाने में FIR दर्ज कर ली गई है

News Aroma Media
1 Min Read

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां सुखदेवनगर थाना क्षेत्र की 12 साल की एक नाबालिग बच्ची ने ASI पर रेप (ASI Rape a Girl) का आरोप लगाया है।

आरोपी ASI नीरज खोसला (ASI Neeraj Khosla) PCR रांची में कार्यरत है। उसके खिलाफ 14 नवंबर को बच्ची के बयान के आधार पर सुखदेव नगर थाने में FIR दर्ज कर ली गई है।

आरोपी ने खींच ली बच्ची की नग्न तस्वीरें

बच्ची के लिखित आरोप के अनुसार, आरोपी ने उसे और उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकी देकर रेप (Rape) किया। इस दौरान उसकी नग्न तस्वीरें खींच ली।

उन तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर लगातार दुष्कर्म कर रहा था। बताया जाता है कि नाबालिग कुछ माह से बुआ के घर नालंदा में ही रह रही थी।

इस दौरान उसकी तबीयत बिगड़ती जा रही थी। तब उसने अपनी बुआ को मामले की जानकारी दी। इसके बाद बुआ उसे लेकर रांची पहुंची।

- Advertisement -
sikkim-ad
Share This Article