झारखंड में अगले 48 घंटों में बारिश की संभावना

News Aroma Media
1 Min Read

रांची: रांची सहित आसपास के जिलों में शुक्रवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाये रहे। इसी के मद्देनजर मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है।

रांची स्थित भारतीय मौसम विभाग के मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि 13 मार्च तक मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं देखने को मिलेगा।

इस दौरान अधिकतम तापमान में करीब 1-3 तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक बादलों की ये आंख-मिचौली 14 मार्च तक जारी रहेगी।

14 मार्च से एक बार फिर आसमान साफ हो सकता है। इस बीच अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि तथा न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है।

पूर्वानुमान के मुताबिक रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में बादल छाने के साथ तेज गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है।

- Advertisement -
sikkim-ad
Share This Article