Big Breaking : रांची सदर अस्पताल में एक साथ इतनी बड़ी संख्या में डॉक्टर हुए कोरोना पॉजिटिव, बढ़ सकती है मरीजों की परेशानी

News Aroma Media

रांची: रांची के सदर अस्पताल में इलाजरत कोरोना संक्रमित मरीजों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सदर अस्पताल में फ्रंटलाइन वर्कर के तौर पर काम कर रहे 13 चिकित्सक कोविड पॉजिटिव हुए हैं।

सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ एस मंडल ने इसकी जानकारी दी है। सदर अस्पताल में कोरोना का कहर लगातार देखने को मिल रहा है।

कभी अस्पताल की नर्स तो कभी यहां पर काम करने वाले पारा मेडिकल कोरोना पॉजिटिव हो रहे हैं।

एक बार फिर सदर अस्पताल के 13 चिकित्सकों के कोरोना संक्रमित होने के कारण मुश्किल बढ़ सकती है।

सदर अस्पताल सहित झारखंड में चिकित्सकों की कमी है।

ऐसे में सदर अस्पताल के 13 चिकित्सकों की कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल के मरीजों के लिए एक परेशानी का कारण बन सकता है।

क्योंकि मरीजों की देखभाल का जिम्मा यहां के चिकित्सकों के कंधे के ऊपर है।

ड्यूटी रोस्टर के द्वारा चिकित्सकों को ड्यूटी दिया जाता है।

बता दें कि झारखंड में पिछले 24 घंटों में 5152 कोरोना संक्रमण के नए केस मिले हैं। जबकि राज्य में कोरोना से 2865 मरीज ठीक हुए हैं।

कोरोना से 110 की मौत

राज्य में कोरोना से 110 मरीज की मौत हुई है। मृतकों में रांची से 60, बोकारो से दो, देवघर से दो, धनबाद से सात, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 16 , गढ़वा से एक, गोड्डा से तीन, हजारीबाग से चार, जामताड़ा से एक, खूंटी से एक, लोहरदगा से एक, पलामू से तीन, रामगढ़ से आठ और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा )से एक मरीज शामिल है।

किस जिले से कितने केस मिले

स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 1609, बोकारो से ,305, चतरा से 61, देवघर से 92,धनबाद से 174, दुमका से 106, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 570, गढ़वा से 140,गिरिडीह से109 , गोड्डा से 137,गुमला से160 ,हजारीबाग से190 ,जामताड़ा से 72, खूंटी से 116, कोडरमा से 212 ,लातेहार से 215,लोहरदगा से 96, पाकुड़ से नौ, पलामू से 168, रामगढ़ से 262 ,साहेबगंज से 52,सरायकेला से 83 , सिमडेगा से 93और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 121मरीज मिले है।

कुल कोविड-19 का मामलाअब 195844

राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 195844 हो गया हैं। इनमें 45592 सक्रिय केस हैं। जबकि 148364मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 1888 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 75.75 प्रतिशत है।

26719 लोगों को वैक्सीन

राज्य में कोविड -19 टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत रविवार को अबतक कुल 26719 लोगों को वैक्सीन लगाया गया है । इसमें से 15168 प्रथम डोज और 11551 द्वितीय डोज लगाया गया है। इनमें हेल्थकेयर वर्कर को 150 प्रथम डोज और 443 द्वितीय डोज दिया गया ।

इसी तरह 1451 फ्रंट लाईन वर्कर को प्रथम डोज और 1347 फ्रंटलाईन वर्कर को द्वितीय डोज दिया गया। 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 13567 नागरिकों को प्रथम डोज और 9761 को द्वितीय डोज दिया गया।

कोविशील्ड का 18943 डोज और कोवैक्सीन का 7776 डोज दिया गया। राज्य में कोविशील्ड की कुल 3,00,137 डोज और कोवैक्सीन की कुल 3,54,354 डोज उपलब्ध हैं ।

रांची में कोरोना के 1609 नए केस मिले

राजधानी रांची में कोरोना के 1609 नए केस मिले है। जबकि कोरोना से 60 लोगों की मौत हुई है। कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 14766 हैं। 824 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं।

अबतक कुल 59,621 पॉजिटिव केस आए हैं। जिसमें 44,380 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।