सरयू राय की पार्टी राजनीतिक दल के रूप में पंजीकृत

Digital News
1 Min Read

रांची: भारतीय जनतंत्र मोर्चा के अध्यक्ष धर्मेंन्द्र तिवारी ने बताया कि विधायक सरयू राय के दिशा निर्देश पर अगस्त 2020 में हमने मोर्चा को भारत के राजनीतिक दल के रूप में विधिवत् सूचीबद्ध किये जाने के उद्देश्य से भारतीय निर्वाचन आयोग को पार्टी के सभी आवश्यक दस्तावेज सौंपे थे।

उनसभी दस्तावेजों का मूल्यांकन, सत्यापन कर भारतीय निर्वाचन आयोग ने इस वर्ष के मार्च महीने में पत्राचार द्वारा सूचित किया कि मोर्चा को राजनीतिक दल के रूप में पंजीकृत कर लिया गया है।

तिवारी ने मंगलवार को कहा कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते कुप्रभाव एवं सरकार के दिशा-निर्देश के आलोक में आम जनता को ससमय सूचना नहीं दिया जा सका।

पार्टी मुख्य रूप से भ्रष्टाचार और पर्यावरण पर काम करेगी।

उन्होंने कहा कि आगामी सप्ताह में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी एवं जिलाध्यक्ष के नामों की घोषणा की जाएगी।

- Advertisement -
sikkim-ad

तिवारी के साथ इस आशय की जानकारी देने के लिए पार्टी कार्यालय में मोर्चा के आशीष शीतल, डाॅ ओम प्रकाश पाण्डेय, अशोक कुमार सिन्हा आदि मौजूद थे।

Share This Article