रांची में ठगी का आरोपी पुलिस को देखकर छत से कूदा, पैर टूटा

News Aroma Media

रांची: अरगोड़ा थाना पुलिस ने जमीन दिलाने के एवज में लोगों से ठगी करने वाले एक ठग को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार ठग का नाम देव मोहन मिश्रा बताया गया है।

बताया गया कि पुलिस ठगी के आरोपित देव मोहन मिश्रा को गुरुवार देर रात पकड़ने उसके घर पहुंची थी।

जैसे ही आरोपित ने पुलिस को देखा तो वह छत पर चढ़ गया और छत से कूदकर भागने का प्रयास किया।

इस दौरान कूदने के क्रम में वह गिर गया और उसका पैर की हड्डी टूट गयी।

पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और रिम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया।

थाना प्रभारी विनोद कुमार ने शुक्रवार को बताया कि आरोपित के खिलाफ तीन लोगों ने थाने में ठगी की प्राथमिकी दर्ज करायी है।

अभियुक्त देव मोहन मिश्रा के विरुद्ध अरगोड़ा थाना में अक्टूबर 2020 में ठगी व धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था।

इसमें आरोपित पर जमीन दिलाने के एवज में लाखों रुपये ठगी करने का आरोप लगाया गया है।

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से आरोपी देव मोहन गिरफ्तारी के डर से छिप कर रह रहा था। आरोपी देव मोहन के विरुद्ध कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट भी जारी था।

x