भाजपा के वरिष्ठ नेता CP सिंह ने राहुल गांधी पर की विवादित टिप्पणी, इसके बाद…

इसी बीच रांची से भाजपा विधायक सीपी सिंह ने आपत्तिजनक टिप्पणी कर विवाद को बढ़ा दिया है

News Aroma Media

रांची : मोदी सरनेम डिफेमेशन केस (Modi Surname Defamation Case) में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद झारखंड में एक और कांग्रेस जस मान रही है तो दूसरी ओर भाजपा के नेता अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं।

इसी बीच रांची से भाजपा विधायक CP सिंह (BJP MLA CP Singh) ने आपत्तिजनक टिप्पणी कर विवाद को बढ़ा दिया है।

ऐसा बयान वरीयता में छोटापन का प्रतीक

CP सिंह ने पहले कांग्रेस पार्टी के सदस्यों पर आपत्तिजन टिप्पणी की। इसके बाद उन्होंने राहुल गांधी के बारे में भी विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संसद में जाकर क्या करेंगे, आंख मारेंगे। इससे ज्यादा कुछ नहीं करेंगे।

राहुल गांधी आंख मारने में एक्सपर्ट हैं। संसद में जाकर आंख ही मारेंगे। राहुल गांधी को पप्पू बताते हुए CP सिंह ने कहा कि आंख मारने के अलावा क्या कर सकते हैं।

वास्तव में देखा जाए तो सीपी सिंह वरीय नेता हैं। ऐसे में उनकी जुबान से इस प्रकार की अशोभनीय टिप्पणी (Lewd Remarks) उनकी वरीयता को छोटा बनाती है।