SRI फंड को लेकर 5 राज्यों के साथ मीटिंग करेगा केंद्रीय गृह मंत्रालय, 11 अक्टूबर को…

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा एसआरई फंड के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 को लेकर वर्क प्लान और खर्च को लेकर झारखंड, आंध्र प्रदेश, बिहार, केरल और पश्चिम बंगाल के गृह सचिव के साथ बैठक की जाएगी

News Aroma Media
1 Min Read

रांची: SRI फंड को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय (Union Home Ministry) झारखंड समेत पांच राज्यों के गृह सचिव के साथ 11 अक्टूबर को बैठक करेगा।

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा SRE फंड के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 को लेकर वर्क प्लान और खर्च को लेकर झारखंड, आंध्र प्रदेश, बिहार, केरल और पश्चिम बंगाल के गृह सचिव के साथ बैठक की जाएगी। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (Video Conferencing) के माध्यम से की जाएगी।

झारखंड के नक्सल प्रभावित वाले जिले

राज्य के 16 जिलों में रांची, खूंटी, बोकारो, चतरा, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, गिरिडीह, गुमला, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं।

वहीं आठ अति माओवाद प्रभावित जिलों में चतरा, गिरिडीह, गुमला, खूंटी, लोहरदगा, लातेहार, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम (West Singhbhum) शामिल है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply