ओडिशा की EOW टीम ने रांची में मारी रेड, करोड़ों रुपये की ठगी के दो आरोपी अरेस्ट

इस दौरान करोड़ों रुपये की ठगी के दो आरोपियों को दबोच लिया, टीम ने रांची पुलिस के सहयोग से यह कार्रवाई की

News Aroma Media
1 Min Read

रांची : झारखंड की राजधानी रांची के पुनदाग ओपी थाना क्षेत्र स्थित श्याम बिहार अपार्टमेंट (Shyam Bihar Apartment) में मंगलवार को ओडिशा इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) की टीम ने रेड (Raid) मारी।

इस दौरान करोड़ों रुपये की ठगी के दो आरोपियों को दबोच लिया। टीम ने रांची पुलिस के सहयोग से यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों में अमर डेनिश और पीयूष कुमार (Amar Danish and Piyush Kumar) उर्फ निशांत शामिल हैं।

दोनों आरोपी बिहार भागलपुर के

दोनों मूल रूप से बिहार के भागलपुर जिले के रहने वाले हैं। वर्तमान में रांची में छिप कर रह रहे थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ ओडिशा में इकनॉमिक ऑफेंस विंग थाना कांड संख्या -21/22 दर्ज हुआ था।

टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि करोड़ों रुपये की ठगी (Fraud) के दो आरोपी रांची के पुंदाग क्षेत्र में छिप कर रह रहे हैं। इसके बाद स्थानीय पुलिस की मदद से रेड मारकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया टीम दोनों को अपने साथ लेकर चली गई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply